पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए कृषि कानून के विरोध में शनिवार को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर महागठबंधन समेत अन्य संगठनों ने जिला में मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। इस दौरान नए कृषि कानून के खिलाफ बने मानव शृंखला को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है। कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।
वहीं, शहर के तीनमुहानी मोड़ से लेकर चांदनी चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर महागठबंधन के कार्यकर्ता खड़े रहे। जिला में कृषि कानून के खिलाफ महागठबंधन के राजद विधायक विजय सम्राट सहित अन्य राजद कार्यकर्ता जिला समाहरणालय के समीप मानव शृंखला में शामिल हुए।
वहीं, दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शेखपुरा में वामपंथी संगठन अपने गठबंधन के दलों के साथ सड़क पर मानव शृंखला में शामिल थे। नए कृषि कानून को लेकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। किसान संगठन से लेकर तमाम राजनीतिक दल नए कृषि विरोध जताते रहे हैं। इस अवसर पर सीपीआई सचिव प्रभात पांडेय सहित महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। लगातार विरोध प्रदर्शन रहेगा जारी- सम्राट : इस बाबत विधायक विजय सम्राट ने कहा कि नए कृषि कानून के कारण देशभर के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर शनिवार को महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं व किसानों के द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया जो शेखपुरा शहर के तीनमुहानी मोड़ से चांदनी चौक तक बनाया गया।
उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में शनिवार के दिन 12:00 बजे से लेकर 12:30 बजे तक महागठबंधन के आह्वान पर मानव शृंखला के इतिहासिक होने की बात कही गई। उन्होंने कहा जब तक नए कानून का बदलाव नहीं किया जाएगा तब तक महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी कानून के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी किया गया है। जिसको लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन भी किए गए। इसके साथ ही कृषि कानून को हटाने के लिए चक्का जाम भी किया गया था।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.