पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवयुवक संघ छठ पूजा समिति डीहकुसुम्भा के द्वारा भगवान भास्कर की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसके पहले पूजा समिति के द्वारा हवन किया गया तथा पूरे गांव से सैकड़ों कन्याकुमारी का खीर का ज्योनार करवाया गया। पूजा समिति के द्वारा सुबह से ही मूर्ति विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी।
विसर्जन में लोगों की भारी भीड़ उमङी रही। भगवान भास्कर की मूर्ति को कमिटी के सदस्यों ने डीहकुसुम्भा गांव के लक्ष्मीनारायण स्थान छठ घाट के पास पूजा-पाठ करके गांव की गलियों में जुलूस निकाला। जुलूस में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस के साथ बैंड बाजे व डीजे की धुन पर भगवान भास्कर के जयकारे से भक्तिमय माहौल बन गया। पुरानी पारंपरिक परम्परा वर्षों से चली आ रही हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार लोग जुलूस के साथ पुरे गांव मे मूर्ति को घुमाते हैं।
जहां कई जगहों पर महिलाओं के द्वारा प्रसाद भी चढाया जाता है। विसर्जन के समय अद्भुत व मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। एक तरफ महिलाओं की भीड़ तथा दूसरी तरफ पुरुषों की भीड़ तालाबों के दोनों छोर पर खड़े होकर भगवान भास्कर की मूर्ति का विसर्जन का नजारा देखा जाता है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ करने के तत्पश्चात विसर्जन किया गया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.