होली खेलने के बाद नहाने गए किशोर की डूबकर मौत:दोस्तों के साथ जमकर खेली कीचड़ वाली होली, नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया

शेखपुराएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोतो-बिलखते परिजन। - Dainik Bhaskar
रोतो-बिलखते परिजन।

शेखपुरा में शनिवार को जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखुंडी गांव के एक तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर हरिनंदन कुमार यादव की मौत हो गई। मृतक गांव के ही किसान जयराम यादव का पुत्र बताया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि होली मनाने के बाद किशोर अपने दोस्तों के साथ गांव के जिच्छा तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान किशोर पानी से भरे तालाब के गहराई में चला गया। जिसके कारण उसकी मौत पानी में डूबने के हो गई।

दोस्त के तालाब में डूबने के बाद उसके दोस्तों ने गांव आकर शोर मचाया। तब गांव के लोग तालाब के पास पहुंचकर किशोर को खोजने का प्रयास किया। लेकिन बालक का शव पानी में डूबे रहने के कारण कोई अता पता चला। तालाब में गांव के तैराक लोग घुसकर काफी प्रयास के बाद किशोर के शव को तालाब से निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरे गांव में होली का त्योहार फीका हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया घटना स्थल पर आ पहुंचे।