पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से जिले के गरीब, बेसहारा और समाज में अंतिम पंक्ति में निवास करने वाले व्यक्ति को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए एक हजार से अधिक कंबल मंगाया गया है। जिसको लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को 150-150 कंबल वितरण करने के लिए दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिया गया है कि गांव में जो सबसे गरीब है दलित है जो स्वयं कंबल नहीं खरीद सकते हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ कंबल देना सुनिश्चित करें। ठंड से बचने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक साल कंबल का वितरण किया जाता है।
इसके अलावा रैन बसेरा, स्टेशन और अन्य स्थलों पर निवास करने वाले व्यक्तियों को कंबल वितरण करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी निशांत को भी निर्देश दिया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार नागवंशी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी ने कंबल क्रय करने के लिए ₹112000 की राशि आवंटित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर और कंबल का खरीदकर वितरण किया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 02 दिनों के अंदर वांछित लोगों के बीच कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.