पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महिलाओं को सशक्त बनाना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है। ग्रामीण व पिछड़े इलाकों की महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ मानसिक रूप से मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है। उक्त बातें लोक कल्याण पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन आर एन सिंह ने अकौना स्थित हाईवे किनारे लोकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें और असमाजिक तत्वों से बचने के लिए तत्पर रहें। सरकार के प्रयास और लोगों में आई जागृति की वजह से अब ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी जागरूक हो रही हैं। अपने अधिकारों को समझ रही हैं। इसका इस्तेमाल भी कर रही हैं। महिलाओं में आए इस बदलाव के कारण ही आज के कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुई हैं। श्री सिंह ने कहा कि अपने अधिकार को लेकर जागरूक होने की वजह से महिलाएं समाज की मुख्यधारा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में जुटी हुई हैं।
दर्जनों महिलाओं की कार्य की हो रही सराहना
लोक कल्याण पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले पांच सौ से ज्यादा महिलाएं बगैर सरकारी मदद के आत्मनिर्भर हो रही हैं। यहीं कारण है कि प्रशिक्षण के उपरांत कुछ महिलाएं बीमा क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। तो कई महिलाएं कृषि क्षेत्र में भी बेहतर कर रही हैं। वे स्वयं तो आर्थिक रूप से सबल हो ही रही हैं दूसरे को भी प्रेरित कर रही हैं। यहीं कारण है कि लोक कल्याण पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं की कार्यो की चारों ओर सराहना हो रही है।
आत्मर्भिर बनने के लिए दिया जाता है टिप्स
कार्यक्रम के दौरान हमेशा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित आत्मनिर्भरता व नशे में छिपी बुराई को बताकर महिलाओं को जागरूक किया जाता है। यहीं कारण है कि ट्रस्ट से जुड़ी महिलाएं घर, मोहल्ले सहित आसपास के गांव में भी स्वास्थ्य, किशोरवस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां देते हुए आत्मनिर्भर बनने के टिप्स देती हैं। चेयरमैन श्री सिंह कहते हैं कि कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया जाता है। निश्चित ही महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.