बच्चों के विकास से ही देश का विकास संभव है।हमे बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर पूरा ध्यान देना चाहिये। यह बातें विधायक करणजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने बुधवार को नवलपुर में एक निजी स्कूल के उद्घाटन के दौरान कही। गौतम यादव ने कहा कि हमें सड़क के बायी ओर चलना चाहिए। बाइक चलाते समय वाहन चालक सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। हमारी सुरक्षा हमारे हाथों में है। बच्चे सड़क पर झुंड बनाकर न चलें।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ यदि कोई छेडखानी की घटना होती है तो वह अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करायें। शिविर में प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने कहा कि हमारा उददेश्य बच्चों का शैक्षिक विकास करने के साथ साथ वैयक्तिक विकास करना भी है। गुरू-शिष्य के संबंध में किसी प्रकार का कोई निजी स्वार्थ नहीं होता है। हमारे द्वारा किये गए प्रत्येक प्रयास का उददेश्य आप सभी को शिक्षित बनाना है। हमारे प्रयासों की सफलता बच्चों के शैक्षिक विकास पर निर्भर करती है।
शिष्य की उन्नति से माता पिता के बाद सबसे अधिक हर्ष शिक्षक को ही होता है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को निरंतर अध्ययन करना चाहिए जिससे वह अंकों से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। कमलदेव तिवारी ने कहा कि बधाों के शैक्षिक विकास पर ही देश का विकास निर्भर करता है, क्योंकि आगे चलकर यही बच्चे हमारी देश का भविष्य बनेंगे।
शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार होता है। मूल अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक को जन्म से साथ ही प्राप्त हो जाते है। सरकार द्वारा आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चे को शिक्षित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। रमेश तिवारी,मनीष तिवारी उमेश यादव ब्रजनंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.