पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत खेम भटकन गांव के अभिषेक कुमार पाण्डेय ने इसे साकार कर दिखाया है। भारतीय सेना के इंजीनियरिंग विंग के टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) में पहले प्रयास में पास कर देश भर में 57 वां रैंक हासिल किया है। अभिषेक ने बचपन से ही पिता को सेना की वर्दी में देख देश सेवा का मन बना लिया था। बचपन से मेधावी अभिषेक की प्रारंभिक से इंटर तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल एल बी एस मार्ग लखनऊ से हुई है। पिता संजय कुमार पाण्डेय आर्मी में सूबेदार हैं। माता गीता पाण्डेय गृहिणी हैं। अभिषेक ने कड़ी मेहनत कर पहले प्रयास में ही एसएसबी पास कर लिया है। उन्होंने बचपन से ही पिता को वर्दी में देखते हुए उन्हें भी देश सेवा का जज्बा मिला और उन्होंने इसे लक्ष्य बना लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.