विधान सभा क्षेत्र:दरौंदा विधायक ने किया सेमरी-बगौरा पथ का शिलान्यास, कहा-विकास ही मेरी प्राथमिकता

हसनपुरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने बुधवार को अपने विधान सभा क्षेत्र के सेमरी से डीबी गांव तक प्राक्कलित राशि 123.75 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 4.300 किमी तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। सड़क का शिलान्यास होने पर ग्रामीण अकबर खान, रेयशत खान, अफसर खान, आसिफ खान, मोहम्मद अली, एजाज खान सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त की।

साथ ही लोगों ने कहा कि इस मुख्य पथ का निर्माण होने से गुरुजवा जलालपुर स्थित हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों के अलावे अन्य राहगीरों को राहत मिलेगी। इसके पूर्व ग्रामीणों ने इसी मार्ग में नाला की समस्या की आवाज उठाई। जिस पर विधायक श्री सिंह ने शीघ्र ही नाला बनाने का आश्वासन दिया।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि दरौंदा विधान सभा क्षेत्र में चहुंओर विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर संवेदक इरशाद खां, विजय प्रसाद वर्मा, दरौंदा मंडल अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सिसवन मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, हसनपुरा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, महामंत्री शैलेश सिंह, अशोक कुमार भारती, मनन मिश्र, रामनारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, मदद सिंह, महेश यादव, तेरस प्रसाद, मिथलेश सिंह उर्फ टूटू सिंह, मनोज प्रसाद, नन्हे खान, अम्बर हुसैन ,स्वामी नाथ राम, मदन प्रसाद, मनन मिश्र, अजय पांडेय, देवानंद गिरी, विकास साह, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...