पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के गौशाला रोड, विजयहाता, पकड़ी बंगाली व दारोगा हाता में पिछले चार महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों को भी इस सड़क से होकर पैदल चलना मुश्किल बना हुआ है। लोगों को घुटने भर पानी होकर गुजरना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश है। जल निकासी के साधन नहीं रहने से यह समस्या प्राय: बनी रहती है। इस समस्या से परेशान होकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सड़क में जमे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र सिंह कुशुवाहा ने बताया कि पिछले महीने में ही नगर परिषद को शिकायत किया गया था। इस इलाको में थोड़े ही बरसात में जल जमाव की समस्या गम्भीर हो जाती है। भारी बरसात में तो आवाजाही ठप हो जाता है। जल जमाव के कारण बहुत से लोगो ने घर छोड़ दिया है। नालिया महीनों से साफ सफाई नही हुई है। बरसात की पानी और नाली की पानी दोनों सड़क पर ही बहता है। दर्जनो निजी क्लीनक व जांच घर है। सड़क किनारे बनाए गए दुकानों पर ग्राहक भी नही आ रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ो लोगो का आना जाना लगा रहता है। लेकिन नप सुनवाई नही कर रही है। प्रदर्शन में शामिल स्थानीय दुकानदार जनार्दन सिंह, महबूब आलम, रामा जी, बच्चा सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, कृष्णा, राजेश कुशुवाहा, मोती लाल ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि को बार बार जल जमाव व नाला की साफ सफाई को लेकर कहा गया है लेकिन उस पर आज तक कोई ठोस पहल नही हुई है। स्थानीय विधायक व नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया गया है। प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इस समस्या के निदान की मांग की जा रही है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.