पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मैरवा नगर क्षेत्र में पानी के जलजमाव से आम लोगों का जीना मुश्किल है। पानी करीब 15 दिन से जमा है। मैरवा का थाना रोड, थाना परिसर, अस्पताल परिसर, नई बाजार, मझौली रोड, मोती छापर, नवका टोला तथा मिस्करही मोहल्ले में आना-जाना मुश्किल हो गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण नगर क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नगर क्षेत्र के कुछ मुहल्ले में घुटने तक तो कहीं कमर तक पानी भर गया था।
जलजमाव के बाद स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मैरवा के मझौली चौक को दो घंटे तक जाम रखा था। नगर प्रशासन द्वारा जेसीबी से खुदाई कर पानी के निकलने का प्रयास शुरू करने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ था। लेकिन बावजूद इसके आज तक नगर क्षेत्र से पानी नहीं निकाल पाया है। डेढ़ हफ्तों से लगे पानी के सड़ने के कारण उसमें से उठने वाली बदबू के कारण आम लोगों का जीना मुश्किल है।
लोग अपनी नाक पर रुमाल बांधने को मजबूर हैं। वहीं सदन के कारण संक्रामक बीमारियां तथा कीटाणु आदि के उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। मच्छरों की संख्या भी बढ़ी है। आम लोग ट्रस्ट इस सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं नगर पंचायत इससे निबटने का माकूल उपाय नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने जल जमाव के लिए नगर पंचायत को दोषी ठहराया। लोगों का कहना था कि नगर पंचायत द्वारा जल निकास के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। यदि नगर प्रशासन सचेत रहता तो आज यह स्थिति नहीं होती।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.