पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गम्हारी गांव में गुरुवार को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रमंडलीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह, सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रभारी प्रभात रंजन सिंह, सारण प्रमंडल क्षेत्रीय सह प्रभारी अजीत कुमार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यसमिति की बैठक में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, भाजपा जिला मंत्री शुभ नारायण सिंह, वरिष्ठ नेता लाल बहादुर सिंह तथा डॉ हरिकिशोर सिंह अन्य सैनिक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे । नव वर्ष के इस कार्य समिति के प्रभारी सारण प्रमंडल क्षेत्रीय प्रभारी प्रभात रंजन सिंह तथा बैकुंठपुर मंडल के मंडल संयोजक अरुण कुमार सिंह थे। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी की इस पहली प्रमंडल स्तरीय बैठक में नववर्ष की मंगल कामना के साथ भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विस्तार पर बल दिया गया। जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह, थावे मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, सारण जिला संयोजक, उमाकांत पांडेय, सारण जिला सह संयोजक राजीव कुमार पाठक, सारण जिला संयोजक अखिलेश्वर सिंह, सारण जिला मसरख मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, राजापट्टी मंडल अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी आदि मौजूद थे। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने किया।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.