पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डीएम नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार की दोपहर बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर नजारत का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड परिसर में उपजे खर-पतवार व गंदगी देखकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर प्रखंड समन्वयक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने से नाराज डीएम ने वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। बाढ़ से बदहाल सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निर्माण कराने का निर्देश दिया। मकान व फसल मुआवजा में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के जर्जर भवन व अधिकारियों के आवास की स्थिति देखकर भी उन्होंने चिंता जताई। डीएम ने विकास कार्यों को लेकर बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ राकेश कुमार दुबे सहित अन्य कर्मी व पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.