पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दावथ व सूर्यपुरा प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल ने गुरुवार को बीआरसी भवन दावथ में बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सवर्प्रथम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीभगवान सिंह व बीआरपी रविशंकर जी, मनोजकुमार, प्रदीप गिरी, सुमित कुमार ने बुके व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने अपनी- अपनी विद्यालय के समस्याओं को विधायक के सामने रखा।
दावथ प्रोजेक्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि हमारे विद्यालय में कमरा व शिक्षक की बहुत कमी है। उसी प्रकार, कोआथ विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है व चाहरदीवारी निर्माण भी बहुत जरूरी है। सभी विद्यालयों की मुख्य रूप से समस्या, शिक्षकों की कमी डेस्क, बैंच का न होना, कमरा का न होना, विद्यालय की चारदीवारी का न होना सभी प्रधानाध्यापकों ने बताया। वहीं अपने सम्बोधन में विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि आप सभी लोग दावथ और सूर्यपुरा के बच्चों के भाग्य विधाता हैं। आप सभी के मार्गदर्शन में ही इस क्षेत्र के बच्चों आज बिहार में अव्वल आ रहे हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.