प्रखंड के जैतपुर पंचायत के रेहटीपर मोड़ के पास बुधवार को भगवान सूर्य के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 305 कलशों की शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ हिलसा सूर्य मंदिर तालाब पहुंचे। जहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जलभरी कर पुन: रेहड़ीपर मोड़ पहुंचे। सुबह में निकली कलश यात्रा में बज रहे डीजे और बैंड बाजे के भक्ति गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जैतपुर पंचायत के सरपंच तारा देवी ने बताया कि भगवान सूर्यदेव के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 15 जुलाई को होगा। 16 जुलाई से 24 घंटे का अखंड किर्तन का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजप किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के बाद गांव में परिक्रमा किया जाएगा। इसके बाद वेदी निर्माण, ब्राह्मण वरन पूजन, मंडप प्रवेश पंचांग पूजा होगा। आचार्य सुरेश पाण्डेय, हरिओम पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, जन्मेजय पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार धीरज यज्ञ में शामिल होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.