पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित सोन नदी में गुरुवार को सरैया गांव के ही एक व्यक्ति की नहाने के क्रम में डूब जाने से मौत हो गई। इस संबंध में अमझोर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 65 वर्षीय अक्षयबर चौधरी सोन नदी में बुधवार को नहाने गया था।
जिसके बाद से वह घर नहीं लौट सका। परिजनों को अंदेशा हुआ की अक्षयबर घर क्यों नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने सोन नदी में जाकर उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि कुछ घण्टे पहले वह सोन नदी किनारे नहाते देखा गया था। जिसके बाद खोजबीन के क्रम में गुरुवार को अक्षयबर का मृत शरीर सोन नदी में पाया गया। घटना की जानकारी के पश्चात पुलिस ने तत्पश्चात शव को अपने कब्जे में लेकर सासाराम पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। अक्षयबर की मौत से उसके घर सरैया में मातम छाया हुआ है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.