पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वैशाली के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 पर गुरुवार को इमादपुर के पैक्स अध्यक्ष सोनू सिंह पर बाइक सवार 4 अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें पैक्स अध्यक्ष की बाइक पर पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू सिंह के पैर में 1 छर्रा लग गया। मृतक की पहचान विठौली गांव निवासी बिंदा सिंह के पुत्र गोपाल सिंह के रूप में की गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH22 को जाम कर दिया। SDPO राघव दयाल के पहुंचने के बाद ही जाम हटाया जा सका। साढ़े 3 घंटे तक हाइवे पर जाम रहने के कारण 6 किमी तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
इमादपुर में तनावपूर्ण वातावरण
हत्या की वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है। हाल ही में हुए पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में गोपाल सिंह ने सोनू सिंह की काफी मदद की थी। उसे सोनू सिंह का बायां हाथ माना जाता था। 15 फरवरी को सोनू सिंह ने अपने ही गांव के पैक्स प्रत्याशी विनय कुमार सिंह को हराया था। हत्या से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। वहां पुलिस की गश्ती चल रही है।
6 किमी तक गाड़ियों की लगी लंबी लाइन
हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया। लगातार साढ़े 3 घंटे तक हाइवे जाम रहा। लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 6 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिसके कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO राघव दयाल धरनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम हटाया जा सका।
सोनू सिंह को मारने आए थे अपराधी
2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष की बाइक का पीछा किया। चतरा पुल के पास उन्होंने पैक्स अध्यक्ष की बाइक पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसमें मोटरसाइकिल के पीछे बैठे गोपाल सिंह को 2 गोलियां लगीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि 1 छर्रा सोनू सिंह के पैर में लग गया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो उसे अस्पताल ले गए।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.