अनुशासनहीनता समेत अन्य आरोपों के कारण हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बमबम साह हटा दिए गए। अब अजय गुप्ता को जिलाध्यक्ष की कमान दी गई है। हिन्दू युवा वाहिनी ने संगठन के अनुरूप नहीं चलने, अनुशासनहीनता व विभिन्न आरोपों के कारण पूर्णिया जिलाध्यक्ष बमबम साह को संगठन से निष्कासित करते हुए नए जिलाध्यक्ष के रूप में अजय गुप्ता को मनोनीत किया है। राज्य कमेटी के निर्णय पर प्रदेश मंत्री आशीष गोस्वामी ने हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्णिया जिलाध्यक्ष के रूप में अजय गुप्ता की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन के सीमांचल अध्यक्ष सोनू सिंह ने संगठन के पूर्णिया पदाधिकारी पर क़ई तरह के संगठन विरोधी कार्य करने एवं संग़ठन का उपयोग व्यतिगत लाभ के लिए करने की जानकारी दी थी। इसकी जांच के बाद राज्य कमेटी ने बमबम साह को पदमुक्त करते हुए संग़ठन के सभी क्रियाकलापों से उन्हें दूर रहने का निर्देश दिया है। सीमांचल अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा है कि नवनियुक्त पूर्णिया जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता प्रभावशाली,कर्मठ, लगनशील व सनातनी व्यक्ति हैं। हमें पूरा आशा है कि संग़ठन उनके नेतृत्व में ज़िले के हर प्रखंडों में बेहतर तरीके से समाज व राष्ट्र हित में कार्य करेगा। हिन्दू युवा वाहनी के नए जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता को सबों ने अपनी शुभकामनाएं दी है। हटाए गए जिलाध्यक्ष बमबम साह ने कहा कि यह पूरी तरह मनमानीपूर्ण कार्रवाई है। उनकी कमेटी के सभी सदस्य हिन्दू युवा वाहिनी से त्यागपत्र देकर महाराज जी के संगठन हिन्दू महासभा से जुड़ेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.