पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत बरसोनी नहर के समीप नव नव निर्मित सार्वजनिक हनुमान मंदिर का उद्घाटन पूर्णिया पूर्व प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद मंडल ने किया।उद्घाटन से पूर्व कलश यात्रा निकाला गया।जिसमें 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया।जिस दौरान कलश यात्रा सौरा नदी सिटी से जल भर कर पुनः बरसोनी पहुंचा ।जिसके बाद 48 घण्टा हरिनाम संघ कीर्तन का शुरुवात किया गया।मौके परपहुंचे मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद मंडल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोग समय निकाल कर भक्ति भाव से जुड़ रहे हैं।भक्ति करने से मन का विकार दूर होता है साथ साथ सुख समृद्धि भी होती है।यहाँ के ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं कि कम समय मे मंदिर का निर्माण करवा कर इस तरह का भव्य आयोजन किया है। मौके पर कुम्हार टोला, राजभर टोला सहित मंदिर कमिटी के सदस्य व दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.