पूर्णिया में बाइक और मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर होने से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगो ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना बीते सोमवार की देर रात के नगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी चौक के पास कोस्कागढ NH 107 की है।
आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पूर्णिया-सरसी NH 107 को करीब 2 घंटों तक जामकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठनौली पूरब वार्ड 2 के रहने वाले मोहम्मद जहूर का बेटा मोहम्मद जावेद (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान वार्ड 3 के रहने वाले मोहम्मद शहादत का बेटा मोहम्मद हकीम 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
दोनों बाइक से जा रहे थे घर
स्थानीय लोगों ने बताया कि जावेद और हकीम दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों ग्रिल का काम करता था। सरसी में ग्रिल का काम कर बाइक से दोनों घर जा रहे थे। तभी बिना लाईट और नंबर प्लेट के मिट्टी लदे विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर एक ईंट-भट्ठा का बताया जा रहा है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के कई ट्रैक्टर से खुलेआम बालू और मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है। वहीं भागने के क्रम में लोगों को रात के अंधेरे में कुचल देते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.