मौसम अपडेट:सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, चार साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा मार्च महीने का दूसरा सप्ताह

पूर्णिया9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज, 17 से बारिश की संभावना

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार कर गया, जो पिछले चार सालों में मार्च के दूसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग की माने तो इस साल आने वाले दिनों में भीषण गर्मीं पड़ने की संभावना है।आने वाले दिनों में भीषण गर्मी व हीटवेव की संभावना को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आपदा विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आने स्थानीय वायुमंडल के लगातार घट रहे दबाव के कारण से 16 मार्च से मौसम का मिजाज बदलेगा और 17 मार्च को मेघगर्जन, वज्रपात के साथ-साथ बूंदाबांदी बारिश और 18 मार्च को मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।पूर्णिया मौसम केंद्र के प्रभारी एसके सुमन ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।आसमान साफ़ रहने के कारण से तेज धूप का असर बना हुआ है। इस कारण से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है।उन्होंने बताया कि मंगलवार प्री मानसून में अब तक सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। कुछ दिनों से वायुमंडल के दबाव घटने के कारण से बारिश की संभावना बनी हुई है। 17 व 18 मार्च को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की सभी संभावना बनी हुई है। पूर्णिया मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार साल में मार्च महीने का दूसरा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है।उन्होंने बताया कि साल 2020 के मार्च महीने के 14 तारिक को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री, साल 2021 में इसी दिन 30 डिग्री और साल 2022 में 33.4 डिग्री दर्ज किया था। लेकिन इस साल यह 34. 2 डिग्री दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...