पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव में नदी किनारे से एक युवक का लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गई। ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की सनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा वार्ड 7 के रहने वाले मोहम्मद नसीम का बेटा मोहम्मद नजाम (18 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई। मृतक के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से है। उनका 3 बेटा है जिस में नजाम सबसे बडा था। वह पंजाब में मजदूरी कर परिवार चलाता था। कुछ ही दिन पहले वह घर लौटा था।
बीते 21 नवंबर के शाम वह नदी किनारे शौच करने गया था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। बुधवार को मछुआरे मछली पकड़ने नदी में गया। देखा कि नदी किनारे एक युवक का लाश पडा हुआ है। शोर मचाने पर ग्रामीणो की भीड जुट गई। सूचना मिलने पर जाकर देखा तो वह लाश नजाम का था। वहीं परिजनो ने नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.