- Hindi News
- Local
- Bihar
- Rohtas
- Sasaram
- Annual Sports Competition Begins At ABR Schools
एबीआर स्कूल्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | सासाराम
एबीआर स्कूल्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के प्रथम दो दिनों के खेल मुकाबले एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल, रोहतास मार्केट में आयोजित किए गए। इसमें नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह एवं निदेशिका अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।






















