भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में जमशेदपुर, झारखंड में 8 से 9 मई तक आयोजित टाटा स्टील 4th इंडिया ओपन जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता 2022 मे रोहतास जिले की बेटी ने कमाल किया है। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तिलौथू प्रखंड के महाराजगंज गांव के किसान रमेश चौधरी की पुत्री निशी कुमारी ने बालिका अंडर 18 आयु वर्ग में कांस्य पदक तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं राज्य का भी नाम रौशन किया है। निशी ने 500 ग्राम की जैवलिन को 40.42 मीटर का थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि निशी के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह जिले के लिए भी उपलब्धि है। विनय कृष्ण ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से चुने हुए जैवलिन थ्रोअरों ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता कुल पांच आयु वर्गों में हुई थी, नीशि ने अपने तीसरे थ्रो में यह उपलब्धि हासिल की है। पहला थ्रो इनका 37.43मी० का रहा जबकि दूसरा थ्रो भी इनका 37 मी०के आ-पास रहा था, परंतु तीसरा प्राचीन का बेहद ही शानदार रहा जिसने पदक दिलाया।
इनके इस उपलब्धि पर जिले के एथलीटों में जोश भरा हुआ है। रोहतास जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इसी के इस उपलब्धि पर कहा कि उनके सासाराम आगमन पर उनको सम्मानित किया जाएगा साथ ही खेल पदाधिकारी संजय कुमार नहीं भी उनके खेल की सराहना की है। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व ही जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मानक स्तर का जैबलिन जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध कराया गया था, जिसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किसी भी स्तरीय खिलाड़ियों को सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी उन्हें जो भी संसाधन मुहैया कराने होंगे कराया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.