गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर राजपथ, दिल्ली पर होने वाली परेड में रोहतास के एनसीसी के सार्जेंट कैडेट् मुख्तार अंसारी भी शौर्य का परिचय देंगे। मोख्तार चेनारी के एबिाल अंसारी के बेटे हैं। विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मुख्तार अंसारी चयनित हुए हैं। कैडेट्स की एनसीसी बटालियन और परिवार में खुशी का माहौल है। ज्ञात हो कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट से लालकिला तक होने वाले परेड के लिए विभिन्न राज्यों के एनसीसी निदेशालयों से कैडेटों का चयन किया जाता है।
अगस्त से चलाए जा रहे अलग.अलग कैंप में परेडए सांस्कृतिक कार्यक्रमए गार्ड ऑफ आनर सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित कैडेट न केवल राजपथ पर परेड में भाग लेते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी श्री शंकर महाविद्यालय के छात्र हैं। वे 42वें बिहार बटालियन के सार्जेंट कैडेट हैं। उनके इस उपलब्धि पर श्री शंकर कॉलेज, एनसीसी के 42वीं बाटालियन एवं चेनारी के उनके गांव में खुशी का माहौल है।
श्री शंकर कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्तार को शुभकमना देते हुए कहा कि प्रत्येक कैडेट का सपना राजपथ के परेड में शामिल होने का होता हैं। मुख्तार अंसारी ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कहा कि शेकर कॉलेज के 6 कैडेट पूर्व में राजपथ के परेड में विभिन्न वर्षों में शामिल हो चुके हैं। अब मोख्तार अंसारी 26 जनवरी 2023 के परेड में शामिल होने जा रहे हैं, वे अन्य कैडेटों के आदर्श हो गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.