रोहतास जिले में बालू के अवैध खनन एवं ओवरलांडिंग का सिलसिला जारी है। जब भी प्रशासन अभियान चलाता ळे बड़ी संख्या ट्रक-ट्रैक्टर पकड़े जाते हैं। शनिवार रात भी जीटी रोड फोरलने पर चले अभियान 16 ओवरलोडेड बालू लदे वाहन जब्त किए गए, जिनसे 14 लाख रुपए फाइन के रूप में वसूले गए।
डीपीआरओ ने बताया कि डीएम धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम, जिला परिवहन पदाधिकारी रोहतास, खनिज विकास पदाधिकारी,रोहतास द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर चेनारी के खुरमाबाद क्षेत्र में कुल 07 ट्रक और 09 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इन सभी वाहनों पर ओवरलोडेड बालू का परिचालन किया जा रहा था। इन सभी वाहनों पर मोटर व्हेकिल एक्ट के सुसंगत धाराओं से परिवहन विभाग द्वारा लगभग 14 लाख रुपए का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ शिवसागर थाना को सौप दिया गया है।
बताया कि रोहतास जिलांतर्गत ओवरलोडेड तथा अवैध बालू लदे वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु खनन टास्क फोर्स की बैठक में लगातार सभी संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं, और कर्रवाई शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.