तिलौथु न्यू एरिया मुहल्ले में रविवार की रात छत से गिरकर एक 11 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। मृतका सरैया निवासी धनजंय सोनी उर्फ पयहारीजी की पुत्री थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि किशोरी छत पर टहल रही थी। लेकिन छत पर रेलिंग नही होने के कारण रात्रि में अंधेरे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह छत से नीचे गिर गयी। नीचे पत्थर पर गिरने के कारण उसके सर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जमुहार मेडिकल कॉलेज जमुहार ले गए जहां इलाज के क्रम में किशोरी की मौत हो गयी। मृतका सातवीं वर्ग में पढ़ती थी। किशोरी की मौत से घर में शोक की लहर कायम हो गयी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.