राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर महारानियां गांव के समीप कार के ठोकर से बाइक सवार एक महिला व उसका दूध मुहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महिला एतवारी देवी व दुधमुंहा बच्चा मुन्ना कुमार दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित गोरिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उक्त महिला बाइक पर सवार होकर सासाराम आ रही थी इसी दौरान कार के धक्के से वह बुरी तरह घायल हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.