सासाराम में निकाली गई जन-जागरण पदयात्रा:महिला जनप्रतिनिधियों और महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

रोहतासएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतास जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रोहतास के तत्वधान में सोमवार को जिला मुख्यालय में जन-जागरण यात्रा निकाला। सासाराम कलेक्ट्रेट के समक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर जन जागरण पदयात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से होते हुए न्यू एरिया गायत्री वाटिका कार्यक्रम स्थल पहुंच संपन्न हुई।

पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रोहतास के जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में 8 साल पूरे होने पर देश के तमाम जिलों में सेवा व समर्पण एवं गरीब कल्याण का कार्यक्रम 1 से 14 जून तक किया जा रहा है इस कार्यक्रम अभियान के तहत यह पदयात्रा निकाली गई।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रोहतास के द्वारा केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल पूरे होने पर सेवा व सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व पर महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद छेदी पासवान जी रहे साथ में प्रदेश मंत्री अजय यादव एवं जिला अध्यक्ष सुशील कुमार मौजूद थे। वही प्रदेश महिला मोर्चा के के तरफ से क्षेत्रीय प्रभारी इंदु देवी उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...