बिहार राज्य कमांड कर्मचारी संघ अंचल शाखा सहरसा का द्वितीय अंचल सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। दीपक भारती की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश संघ के मुख्य संरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री आदित्य राज एवं राधा पांडे, उपाध्यक्ष नवीन कुमार पटवे, राज्य सचिव तन्मय कुमार मुखर्जी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे एवं महा संघ गोप गुट के जिला सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया। आयोजित सम्मेलन में नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया ।कमेटी में मुख्य संरक्षक के तौर पर शिवजी महतो एवं सम्मानित अध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार झा को मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी देते अंचल सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष के तौर पर पूर्णिया प्रमंडल के दीपक भारती, उपाध्यक्ष के तौर पर अररिया प्रमंडल के बुद्धदेव यादव, मधेपुरा प्रमंडल के मोजीव आलम ,सहरसा प्रमंडल के वीरेंद्र कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के कपिल देव गोस्वामी ,सहरसा प्रमंडल के रंजीत कुमार बनाए गए। इसके अलावा अंचल सचिव मधेपुरा प्रमंडल के सुबोध कुमार चौधरी बनाए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.