जमीनी विवाद में साइकिल सवार 30 वर्षीय मजदूर गोदराम गांव निवासी लालचन्द्र शर्मा को शनिवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना बसनही थाना क्षेत्र के गोदराम गांव की है। बताया जाता है कि शनिवार की रात मजदूर मक्कर्री में छत ढ़लाई का काम कर घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में तीन से चार की संख्यां में बदमाशों ने मजदूरों को घेर लिया और मारपीट करते हुए साइकिल और मोबाइल छीन लिया और फिर मजदूर को जान मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली मजदूर की कनपटी के पास लगी है जिसे गंम्भीर रुप से जख्मी हो गया।जख्मी हालत में वह लगभग ढेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अपने घर तक दौड़ते हुए पहुंच कर बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाबत पीड़ित मजदूर की मां चंद्रकला देवी का कहना है पूर्व से ही गांव में दो कठ्ठा जमीन को लेकर गांव के ही कमल शर्मा, कैलाश शर्मा, वन्दे लाल शर्मा, गुगली कुमार और त्रिदेव शर्मा से विवाद चल रहा है।उन्हीं लोगों द्वारा उनके पुत्र की हत्या के उद्देश्य से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। थानाध्यक्ष रहमान अंसारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल कर रही है घटना जमीनी विवाद में हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.