समस्तीपुर में पिता ने बेटी का कान उखाड़ा:6 साल की बेटी को पहले सिक्कड़ से टांगा, फिर गर्म सलाखों से पीटा; हालत गंभीर

समस्तीपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर में पिता ने 6 साल की बेटी का कान उखाड़ लिया। वह चीखती रही, लेकिन दिल नहीं पसीजा। उसे लोहे की सिक्कड़ में टांग दिया, फिर गर्म सलाखों बेरहमी से पिटाई की। पैर को भी तोड़ दिया।

मामला पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव की है। पिता मंटून राय (50) ने की पिटाई से बेटी शिवानी कुमारी (6) की हालत गंभीर है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में बच्ची ने पिता के खिलाफ बयान दिया है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।
सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

खुद ही लेकर अस्पताल पहुंचा

घटना के बाद पिता पीड़ित बच्ची को खुद अपने ठेले पर लादकर समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में बच्ची ने चीख-चीख कर पिता के खिलाफ बयान दिया। सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने के दरोगा विनय कुमार सिंह ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जानकारी नगर थाने को दी गई है। बच्ची पर महज आरोप यह है कि वह ठेला चलाने वाले पिता की बात नहीं मानती थी। वह बगल में सोने चली जाती थी। पिता की जेब से रुपए निकालकर बिस्किट खरीद लेती थी।

चेहरे समेत पूरे शरीर पर जले के निशान
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर है। उसके चेहरे और शरीर पर दागने के निशान है। बच्ची ने बताया कि गर्म सलाखों से पिता ने उसे पीटा है।

आरोपी पिता मंटून राय।
आरोपी पिता मंटून राय।

शरीर पर कई जगह सूजन

सदर अस्पताल के डॉक्टर उत्सव ने कहा कि बच्ची की स्थिति काफी गंभीर है। उसके सिर में काफी चोट है। शरीर में भी कई जगहों पर काफी सूजन है। बच्ची के कान को उखाड़ डाला गया है। उसे बेहतर उपचार की जरूरत है।

वहीं, नगर थाने के एसएचओ चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पिता को हिरासत में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...