भाजपा पूर्वी मंडल के युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को चैता दक्षिणी पंचायत के एक निजी स्कूल के परिसर में आयोजित हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदर्श पांडेय ने की। संचालन का कार्य महामंत्री मदन पांडेय ने किया। आगामी 16 मई को टाउन हाल समस्तीपुर में आहूत युवा जनसंवाद कार्यक्रम सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मंडल की उपस्थिति अधिक से अधिक हो इसको लेकर भाजपा नेता कमल कांत राय ने युवाओं से विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद के कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल कार्यकर्ता साथी भारी संख्या में शामिल होकर हुंकार भरे। मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद अमृत चौधरी ने कहा कि पूर्वी मंडल जिला में एक अलग पहचान रखते आया है। इसलिए हर एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि रंजन कुमार कौशिक,जितेंद्र राय, प्रिया रंजन राय, अश्विनी कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, उत्कर्ष पांडेय, कुणाल पांडेय मिट्ठू कुमार, संतोष कुमार, धीरज पांडेय, सानू पांडेय, गिरधर पांडेय थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.