जनता दरबार में नहीं आने पर गुस्साए दलसिंहसराय थानाध्यक्ष के एक पक्ष के लोगों को फोन पर दी भद्दी-भद्दी गाली। थानाध्यक्ष के गाली गलौज का आॅडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में पीड़ित अजय साह ने बताया कि उन्हें जनता दरबार का नोटिस मिला था। लेकिन किसी कारण वश वह जनता दरबार में नहीं पहुंच सका। वहीं एक नम्बर से कुछ देर बाद उसे कॉल आया जिसमे अपने आप को दलसिंहसराय का थानाध्यक्ष बताते पहले तो थाना पर आकर अपना पक्ष रखने को कहा। जब उन्होंने यह कहते हुए थाने पर जाने सं इनकार किया कि जो कागजात की जरूरत है वह भेज देते हैं। इसी पर थानाध्यक्ष ने उसे भद्दी भद्दी गाली देनी शुरू कर दी। उधर, थाना अध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया की ऑडियो वायरल के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहंी है। वैसे जनता दरबार में नोटिस भेजे जाने के बावजूद कई लोग नहीं आए थे। उन्हें फोन किया गया था।
तिरहुत एकेडमी परिसर में फायरिंग से दहशत
तिरहुत एकेडमी परिसर में शनिवार शाम बदमाशों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हवा में कई चक्र गोली चला गया। जिससे दहशत फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस विद्यालय कैंपस परिसर में मोबाइल की रौशनी में खाक छानती रही लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें खोका नहीं मिल पाया। नगर थानाध्यक्ष अरुण राय ने गोलीबारी से इनकार किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.