स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में शुक्रवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय झा के संरक्षण, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य एवं सकारात्मक व्यक्तित्व के विकास के लिए पोषण युक्त भोजन आवश्यक है। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने भी पोषण माह पर अपने विचारों को रखा। इसमें अनिल ठाकुर ने कहा कि फास्ट फूड छोड़ कर संतुलित आहार लेने से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ. राजकिशोर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया। अनूप कुमार ने स्वस्थ रहने के लिए विविध पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी।
डॉ. शशिभूषण सिन्हा ने कहा कि गर्भवती महिला को पोषण युक्त भोजन लेना बहुत जरूरी होता है। इसके अभाव में बच्चे कुपोषित जन्म लेते हैं। सोहित राम ने अपने संबोधन में कुपोषण के शिकार मां एवं बच्चों के आंकड़े को प्रस्तुत किया। रोमा सिराज ने कहा कि जन्म से लेकर छ: माह तक के बच्चों को मां का दूध अनिवार्य रूप से देना चाहिए। डॉ. सुष्मिता सोनी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पोषण युक्त भोजन आवश्यक है। इसके अभाव में मानव की कार्यक्षमता घट जाती है। डॉ. संजीव कुमार साह ने भारतीय दर्शन के हवाले से कहा कि हमें अपने पूर्वजों के द्वारा बताए गए भोजन के प्रकार एवं उसे ग्रहण करने की उपयुक्त विधि को पुनः अपनाने की जरूरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.