समस्तीपुर में हत्या के मामले में करीब 1 महीने से मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी रामजतन राय को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। राय की तबीयत करीब 15 दिन पूर्व भी गंभीर हुई थी ,जिसके बाद उन्हें डीएमसीएच व उसके बाद पीएमसीएच ले जाया गया था।
स्थिति में सुधार के बाद 2 दिन पूर्व ही उक्त बंदी को वापस मंडल कारा आ गया। शुक्रवार सुबह बंदी की स्थिति अचानक पुनः खराब हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उक्त बंदी को कुछ दिन पूर्व लकवा का अटैक हुआ था। जिसके बाद से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि रामरतन राय को चकमेहसी पुलिस ने हत्या के एक मामले में करीब 1 माह पूर्व गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो-तीन दिनों बाद से ही लगातार उसकी स्थिति खराब चल रही है। वह काफी बुजुर्ग भी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.