बाइक ने मारी टक्कर....20 फीट दूर गिरी युवती, VIDEO:छपरा में रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा, बाइक सवार भी गिरे; हालात गंभीर

छपरा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती करीब 20 फीट दूरी गिरी। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक भी गिर गए... घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। घटना सोमवार की दोपहर छपरा मोहम्मदपुर मुख्य मार्ग पर बनियापुर थाना के चेतन छपरा में हुई।

घायल महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा युवती B.Ed कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रहे बाइक सवार सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार देता है। जोरदार टक्कर में महिला जमीन से उछलकर 20 फीट की दूरी पर जा गिरी। जिससे उसे गंभीर चोट भी आई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार के दोपहर एक छात्रा B.Ed कॉलेज में क्लास करने के लिए आ रही थी। तभी सामने से आ रहे हैं अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क पार कर रही महिला को बाइक चालक जोरदार टक्कर मारते हुए खुद सड़क पर गिर जा रहा है।

इस दुर्घटना में महिला सहित बाइक सवार व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस संदर्भ में स्थानीय थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि जोरदार टक्कर के बाद महिला बाइक के साथ चलते हुए टक्कर के स्थान से 20 फीट दूरी पर जा कर रही है जिसके बाद आसपास में मौजूद लोग भागते हुए महिला और बाइक सवार को उठाते हैं।