छपरा में एक पत्नी न्याय के लिए भटक रही है। महिला ने जिस प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ा अब उसने ही घर से निकाल दिया है। 2 महीने से भटक रही पीड़िता पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला थाने के चक्कर लगा रही है। बताया जाता है गाजियाबाद की रहनेवाली सीमा की शादी नवादा के अभिमन्यु कुमार से हुई थी। 2017 में दोनों ने शादी की थी, अब अभिमन्यु ने सीमा से चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली और उसे बेघर कर दिया।
पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दे सकते हैं।
महिला गजियाबाद के लाल कुआं स्थित राधा विहार कॉलोनी की रहने वाली स्व.वीरा ठाकुर की बेटी सीमा ठाकुर है। जिसकी 2017 में जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया निवासी चंद्रकेतु महतो के पुत्र अभिमन्यु कुमार से शादी हुई थी। अभिमन्यु ने सीमा को धोखे में रखकर 2020 में गांव से दूसरी शादी भी रचा ली।
जिसके लिए पति को छोड़ा, उसने दूसरी शादी रचा ली
कुछ समय बाद जब सीमा को इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने पति से घर ले जाने की जिद्द पर अड़ गई। फिर 21 मार्च को अभिमन्यु उसे अपने साथ उसे घर लाया। जहां उसे उसकी दूसरी शादी की खबर हुई। फिर परिजनों ने आपस मे मिलकर सुलह किया और दोनों को साथ में रखने की बात कहकर उसे अभिमन्यु के घर में पनाह मिल गई।
यह पनाह सिर्फ 10 दिनों के लिए ही मिली। दस दिन बाद ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाल दरवाजे बंद कर दिया और फरार हो गए। इस मामले को लेकर सीमा ने जलालपुर थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कुछ दिनों से थाने के आसपास रहकर ही अपना गुजारा कर रही है।
महिला ने प्रेम में पहले पति को छोड़ अभिमन्यु से की दूसरा शादी
जलालपुर के नवादा मठिया निवासी अभिमन्यु गाजियाबाद के लाल कुआं में रहकर पढ़ाई और जॉब करता था। सीमा का घर वही आसपास में है। सीमा की शादी बरेली के रंजीत ठाकुर से हुई थी ।लेकिन आसपास रहने के चलते दोनों एक दूसरे के करीब हो गए, फिर सीमा को 2016 में एक लड़का भी हुआ।
पहले पति और अभिमन्यु में विवाद हुआ। इसके बाद सीमा ने पहले पति से नाता तोड़ लिया। फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली, और जब वह 5 वर्षों बाद उसे अपने घर लाया तो वो भी परिजनों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। अपने 6 वर्षीय बेटे को लेकर न्याय के लिए सीमा भटक रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.