जयप्रकाश महिला कॉलेज की प्राचार्य डा.मधु प्रभा सिंह का अंतरविवि स्थानान्तरण के तहत पटना विवि में स्थानान्तरण हो गया। ऐसे में शुक्रवार को कॉलेज की वरीयतम व होमसाइंस की शिक्षिका डा.मंजु कुमारी सिन्हा को जेपीएम कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया। जेपविवि के रजिस्ट्रॉर ने इस संबंध में अपने पत्रांक 446-स्था.दिनांक-23-6-2022 के द्वारा चांसलर के निर्देशानुसर डा.मधु प्रभा सिंह को उनकी व्यक्तिगत कठिनाईयों को देखते हुए उनका स्थानान्तरण पाटलिपुत्र विवि मंे कर दिया गया। ऐसे में रजिस्ट्रॉर ने तत्काल प्रभाव से जहां प्राचार्य डा.मधु प्रभा सिंह को तत्काल प्रभाव से जेपीविवि के की सेवा से विरमित कर दिया गया। वहीं वरीय शिक्षिका डा.मंजू कुमारी सिन्हा ने विवि से आदेश मिलते ही शुक्रवार को जेपीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना योगदान दे दिया। अपने संक्षिप्त संबोधन में नवनियुक्त प्राचार्य ने सब के साथ मिलकर कॉलेज के एकेडमिक व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य डा.मंजू को बुके देकर स्वागत किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.