छपरा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के फेरूसा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो गुट आपस मे जमकर मारपीट और पत्थरबाजी कर रहे है। पूरे घटना का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया और पोस्ट कर दिया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट का घटना शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो गुटों में हुए विवाद में दोनों पक्ष द्वारा लाठी डंडा से लैस लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे है। इस संदर्भ में गड़खा थाना में प्राथमिकी की बात कही जा रहे है लेकिन स्पष्ट नही हो सका है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों गुट में तनातनी था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों गुट में बकझक हो गई और देखते देखते दोनो गुट आपस मे उलझ गए। दोनो गुट में जमकर लाठी डंडा और पत्थर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। इस संबंध में एक पक्ष जितेंद्र राय पिता लालबाबू राय द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है।दर्ज प्राथमिकी में 9 लोग नामजद अभियुक्त बनाये गए है। इस विवाद के कई लोग घायल हो गए जिनका स्थानीय स्तर पर ईलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.