जमीनी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गया ।दोनो गुट में चले लाठी डंडे में 7 लोग घायल हो गए है। मामला छपरा के मशरख का है। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बुधवार को विवादित जमीन पर रखें गोबर फेंकने के विवाद में जमकर मारपीट में 7 महिला पुरूष घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां घायलों की पहचान बंगरा गांव निवासी अवधेश राय का 35 वर्षीय पत्नी प्रमीला देवी,जगलाल राय की 13 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी,मंगल राय की 55 वर्षीय पत्नी सोना देवी, राजेश राय की 35 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी,स्व रामलोचन राय का दो पुत्र 50 वर्षीय पुत्र भुटाई राय,45 वर्षीय मंगल राय,उमेश राय की 35 वर्षीय पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई। घायलो में दो लोगो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल प्रमीला देवी के सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घटना के बारे में घायलों ने बताया कि एक ज़मीन को लेकर दोनों पक्ष में पूर्व से विवाद चला आ रहा था। बुधबार के दोपहर बाद गोबर फेंकने को लेकर दोनों पक्ष में कहा सुनी हो गई। बकझक देखते देखते मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे महिला पुरुष सहित सात लोग घायल हो गए है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वही घटना में घायलों के तरफ से आवेदन दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.