छपरा में शादी से पहले ही लड़की मंगेतर के साथ भाग गई। पुलिस की कस्टडी में मंदिर में दोनों की शादी हुई। दोनों की शादी 2023 में होनी थी। तारीख अभी तय नहीं थी। तभी लड़के वालों ने डेढ़ लाख कैश और बाइक की डिमांड कर दी। लड़की के पिता गरीब थे। उन्होंने ये देने से इनकार कर दिया। लड़के और लड़की को लगा कि कहीं शादी टूट ना जाए। इसलिए दोनों घर से ही भाग गए।
पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए...
शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की में फोन पर बात होने लगी। दोनों एक-दूसरे के नजदीक आने लगे और एक दिन लड़का-लड़की घर छोड़कर फरार हो गए। मामला सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र का है, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों के दबाव के बाद दोनों को घर बुला पुलिस अभिरक्षा में मंदिर में विवाह कराया गया।
युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पूजन साहनी का पुत्र बोलबम साहनी बताया जा रहा है। जबकि युवती पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर रुद्र निवासी सिकंदर मांझी की पुत्री संध्या कुमारी है। विवाह के बाद दोनों अकबरपुर चले गए।
इसी साल मई में हुई सगाई
युवक बोलबम और युवती संध्या का परिजनों के द्वारा तय किये गए रिश्ते के अनुसार मई 2022 में सगाई (छेका) हुई थी और शादी मई 2023 में होने की प्लानिंग थी, जिसके बाद परिवार के रजामंदी से दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे।
वहीं दोनों एक दूसरे के साथ घर में बिना बताए 8 नवंबर को घर से फरार हो गए, जिसके बाद लड़की वाले परेशान होकर लड़की को ढूंढने लगे। वहीं लड़की के फरार होने के बाद पिता ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जांच में और शादी तय होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
पूरे इलाके में हो रही है चर्चा
मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि और परिजनों के पहल पर युवक-युवती को घर बुलाकर शुक्रवार के रात पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में शादी कराई गई। शादी में पुलिस कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस विवाह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.