समय पर आगमन के बावजूद कमजोर मानसून अभी बारिश से काफी दूर ही दिख रहा है। इससे हल्के बादल के बीच निकल रही कड़ी धूप उमस कर लोगों को खासा परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यह बुधवार को 34 डिग्री था जो गुरुवार को 36 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया गया कि दस दिनों से आए मानसून के कमजोर पड़ने के कारण अभी बारिश होने के भी आसार नहीं दिखाई दे रहे। वहीं दूसरी ओर तापमान के बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 फीसदी रहने के बावजूद सुबह से ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
कमजोर होने से अभी बारिश के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक की माने तो मानसून के कमजोर होने से बारिश के आसार नहीं दिख रहे है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना आगे भी करना पड़ सकता है। दो-तीन दिनों में मानसून की बारिश हो सकती है। किसान खरीफ सब्जियों के लिए सलाह के अनुरूप कार्य करें। फिलहाल कुछ लोग खेती के कार्य में जुटे है।
इन सब्जियों की खेती करें किसान
वैज्ञानिकों का बताना है कि खरीफ मौसम की सब्जियों कद्दू, नेनुआ, झींगली, खीरा आदि लगाने के लिए मौसम अनुकूल है। किसान मिट्टी जांच के बाद ही खाद का प्रयोग करें। मिट्टी जांच नहीं होने की स्थिति में प्रति हेक्टेयर 20-25 टन सड़ा हुआ गोबर की खाद प्रयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं अरहर, तिल, सूर्यमुखी के लिए खेत तैयार करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.