शेखपुरा में फोटोग्राफर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:निर्माणाधीन मकान की छत से लटका मिला शव

शेखपुरा11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

शेखपुरा के प्रमुख राज स्टूडियो के फोटोग्राफर 26 वर्षीय रूपेश कुमार ने मंगलवार को गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रूपेश का शव गिरिहिंडा जखराज स्थान कच्ची रोड मुहल्ला स्थित उसके निर्माणधीन मकान में मिला। शव छत के सेंटिंग से लटा मिला।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रूपेश के परिजन खेती पर निर्भर हैं। जबकि तीन भाइयों में वो सबसे बड़ा था। रूपेश ने भोजपुरी और मगही संगीत का कई वीडियो एलबम भी बना चुका था। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

खबरें और भी हैं...