दुर्गा पूजा के साथ अन्य पर्व को लेकर सिविल कोर्ट में लंबी छुट्टी रहेगी। सिविल कोर्ट एक अक्टूबर से लेकर नौ अक्टूबर तक बंद रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर से लेकर नौ अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी है। जिसके अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती, दुर्गा पूजा ,लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ फातिहा दवाज दहुम की छुट्टी भी शामिल है । लंबी छुट्टी के बाद न्यायालय का दस अक्टूबर को खुलेगा। उधर जिला जज राज कुमार द्वारा लंबी छुट्टी के दौरान गिरफ्तार लोगों के रिमांड, जमानत जैसे मामलों को देखने लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
रोस्टर के अनुसार 1 से 3 अक्टूबर तक प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी रितु कुमारी, 4 से 6 अक्टूबर न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार तथा 7 से 9 अक्टूबर तक अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम राजेश कुमार कामकाज देखेंगे।जबकि जमानत आदि महत्वपूर्ण कार्य के लिए 1 अक्टूबर को अवकाश के दिन एडीजे द्वितीय विकास कुमार 6 अक्टूबर को एडीजे तृतीय संजय सिंह और 7 अक्टूबर को एडीजे षष्ठम बसंत कुमार को तैनात किया गया है।
इस प्रकार शुक्रवार को कोर्ट में कामकाज के निपटारे के बाद कल से छुट्टी 9 अक्टूबर तक रहेगी और 10 अक्टूबर को नियमित समय पर कोर्ट खुलेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.