बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकने को लेकर प्रखंड के सालेपुर की मुखिया संगीता देवी ने पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को पंचायत संसाधन केंद्र (पीआरसी) का उद्घाटन किया। यूनिसेफ की उड़ान परियोजना के तहत सेव द चिल्ड्रन के सहयोग से पीआरसी का गठन किया गया है। यह ग्रामीणों के बेहद काम आएगा। कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक राज अंकुश शर्मा, सुधा कुमारी ने बैठक कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अभिराज कुमार, जीविका संकुल समन्वयक कुमारी सुलेखा सिन्हा, विकास मित्र रिंकू कुमारी, वार्ड सदस्य जैलेंद्र पासवान, कविता देवी, अंजू कुमारी, पूना देवी, मनोरमा देवी, चंचला देवी, इंदु देवी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.