शेखपुरा में शनिवार को दोपहर बाद जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी। घटना के दौरान एक दर्जन चक्र गोलियां एक पक्ष की ओर से चलाई गई।गोलीबारी की इस घटना में अदालत यादव नामक 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से मृतक का बड़ा भाई रामविलास यादव ,50 भी बुरी तरह घायल हो गया।
वहीं, एक चचेरे भाई श्यामदेव यादव को भी लोहे के रॉड से वार कर घायल कर दिया। इस घटना को गांव के ही दूसरे पक्ष के देवन यादव , राजननंदन यादव, शक्लदेव यादव और साजन यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया। गोलीबारी और मारपीट की घटना में घायल तीनो भाइयों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा अदालत यादव को मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि बच्चो के बीच पहले विवाद हुआ।वही विकराल रूप ले लिया। दूसरे पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर मृतक के घर के समीप पहुंचकर गोलियां दागनी शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।
सूचना मिलते ही कोरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रही है।सूत्रों ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है।बाद में पुलिस ने मृतक की लाश को जब्त कर ली है। इस गोलीबारी की घटना के बाद गांव के लोग दहशत में है।अनहोनी होने की चिंता ग्रामीणों को सताने लगी है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.