ससुराल आया युवक शराब के नशे में गिरफ्तार:ससुर के पारिवारिक झगड़े में पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचा

शेखपुरा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शेखपुरा में बुधवार को जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव से पुलिस ने ससुराल आए एक युवक राकेश मोदी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार शराबी नई दिल्ली के संगम विहार मुहल्ले के निवासी शंकर मोदी का पुत्र बताया गया है।

छापामारी का नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के ससुर का भूमि विवाद को लेकर परिवारवालों के बीच आपसी मारपीट की घटना घटी थी।

हालांकि, उस घटना में दोनो तरफ से कुल 4 लोग घायल हो गए थे। जबकि मारपीट की घटना के संबंध में दोनो पक्षों के द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत पुलिस से नही की गई है। मारपीट की घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस जब अंबारी गांव पहुंची। तब शराबी युवक अपने ससुर का पक्ष नशे में ले रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस उसे धर दबोचा। गिरफ्तार युवक का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद अत्याधिक मात्रा में सेवन की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि हाल में ही शराबी युवक नई दिल्ली से अपना ससुराल आया था। मारपीट की घटना के दौरान युवक अपने ससुर की तरफ से शामिल था।जिसके कारण उसे भी कुछ चोट पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।जहां उससे जुर्माना वसूल किए जाने के बाद मुक्त किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...