शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी ओपी के केवटी गांव से अगवा किशोरी दो साल बाद निकटवर्ती जमुई जिला अंतर्गत चरखा पत्थर थाना क्षेत्र से बरामद कर ली गई। छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के आरोपी जमुई जिला स्नाट्र चरखा पत्थर निवासी अनुज सिंह का पुत्र अरुण सिंह बताया गया है।
इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2020 में युवक ने किशोरी का अपहरण कर अपने साथ लेकर झारखंड चला गया। तबसे वह झारखंड में ही किशोरी को छुपाकर रखा था। हाल के दिनों में वह किशोरी को लेकर अपना घर आया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद अगवा किशोरी को पुलिस उसके घर से बरामद कर ली। जबकि अपहर्ता भाग निकलने में सफल हो गया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर लिए जाने के संबंध में अगवा किशोरी के परिजन द्वारा अपहरण की एक प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस को किशोरी की बरामदगी में लगभग दो साल बाद सफलता हाथ लगी। बरामद किशोरी को कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.