जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में बुधवार की सुबह बारात आने के लिए रास्त पर मिट्टी डालने के लेकर उत्पन्न विवाद में नवल किशोर सिंह ने भतीजी 28 वर्षीय दिव्या कुमारी और भाई विमल किशोर सिंह को गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार समेत पुलिस बलों ने आरोपी नवल किशोर सिंह एवं उसकी पत्नी, बेटा और भाई को घटना में प्रयुक्त हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से मोतिहारी से आई एक कार को भी जब्त कर लिया। घटना की बाबत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें जख्मी विमल किशोर सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नवल किशोर सिंह सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के नवल किशोर सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में विमल किशोर सिंह सहित 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।
15 फरवरी को आने वाली है बारात
बताया गया कि दिव्या की आगामी 15 फरवरी को शादी होने वाली है। घर में तैयारियां चल रही है। इसी दौरान दिव्या के पिता विमल किशोर सिंह ने बारातियों के आने के लिए रास्ते पर मिट्टी भराई का काम करा रहे थे, ताकि बारातियों की गाड़ी दरवाजे तक आ सके। लेकिन, रास्ते पर मिट्टी गिराना भाई नवल किशोर को नागवार गुजरा। दोनों परिवार में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान नवल किशोर गोली मार दी।
घर का पानी न निकलने के कारण आक्रोशित थे नवल किशोर सिंह
जख्मी दिव्या ने बताया कि सड़क बनाए जाने पर चाचा विमल किशोर के पुत्र सचिन ने रात्रि में फोन कर जान मारने की धमकी दी थी। मिट्टी भरने से घर के नाले की पानी निकासी बंद हो गई। विवाद होने पर पापा थाना जा रहे थे कि चाचा ने हमलोगों को गोली मार दी।
^पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का मामला है। जिसको लेकर एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है। जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हुए है। चारों आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से गाड़ी को भी जब्त किया गया है, जिससे मोतिहारी से आकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल जख्मियों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों पक्षों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - अनंत कुमार राय, एसपी, शिवहर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.