जमनी विवाद को लेकर शनिवार को अंचल निरीक्षक नरपतगंज दिलीप कर्ण की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन फुलकाहा थाना परिसर में किया गया। जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन हुआ जबकि तीन मामले लंबित है। साक्ष्य को देखते हुये सुलह समझौता कराने का भी प्रयास अधिकारियों के द्वारा किया गया। वहीं मौके पर फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बथनाहा ओपी में भी फारबिसगंज अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तीन मामलों का निष्पादन भी किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.